श्री वैष्णो देवी मंदिर के 94.83 लाख तीर्थयात्रियों ने किये दर्शन

श्रीनगर, 01 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा शहर की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के 2024 में, करीब 94.83 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये हैं।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने ‘एक्स’ पर लिखा, “वर्ष 2024 में लगभग 94.83 लाख तीर्थयात्रियों ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किये, जो एक दशक में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।” उन्होंने कहा, “माता रानी श्राइन बोर्ड पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें, क्योंकि बोर्ड ने वर्ष 2025 में तीर्थयात्रियों की सेवाओं को और बेहतर करने का प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया है।”

 

Next Post

कश्मीर घाटी ताजा बर्फबारी के लिए है तैयार

Wed Jan 1 , 2025
श्रीनगर, 01 जनवरी (वार्ता) कश्मीर घाटी बुधवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच बर्फबारी के एक और दौर के लिए तैयार है। श्रीनगर में मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि आज से लगातार दो, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) के जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने की आसार […]

You May Like