हिरन नदी से रेत का उत्खनन: रेत से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ाई

जबलपुर: कचनारी घाट हिरन नदी से रेत का उत्खनन होने की सूचना पर मझगवां पुलिस पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्राली में परिवहन कर ले जायी जा रही चोरी की रेत जप्त की है। जबकि चालक और मजदूर भाग गए। टीआई हरदयाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कचनारी घाट हिरन नदी से एक ट्रेक्टर ट्राली में कुछ लोग हिरन नदी में रेत चोरी कर रहे हैं.

सूचना पर दबिश दी गई जहां बिना नम्बर का लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी ट्रेक्टर जिसमें ट्राली लगी थी ट्राली में रेत भरी थी, पुलिस को देखकर ट्रेक्टर का चालक एवं मजदूर भाग गये तलाश करने पर नहीं मिले अज्ञात ट्रेक्टर चालक द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर चोरी कर परिवहन करना पाये जाने से बिना नम्बर का महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर ट्राली मय रेत के जप्त करते हुये ट्रेक्टर चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम, के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

दो घरों से बच्चे लापता, अपहरण का संदेह

Thu Dec 18 , 2025
इंदौर: शहर में दो अलग-अलग थानों में बच्चों के लापता होने और अपहरण की आशंका को लेकर शिकायत दर्ज हुई है. दोनों मामलों में बच्चों के घर से अचानक गायब होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.पहला मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां नंदा नगर […]

You May Like