इंदौर: शहर में दो अलग-अलग थानों में बच्चों के लापता होने और अपहरण की आशंका को लेकर शिकायत दर्ज हुई है. दोनों मामलों में बच्चों के घर से अचानक गायब होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.पहला मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां नंदा नगर निवासी संतोष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा अचानक बिना बताए कहीं चला गया.
परिजन को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया. दूसरी घटना चंदननगर थाना क्षेत्र के जवाहर टेकरी इलाके की है. यहां संगीता कटारे ने शिकायत की कि कोई अज्ञात आरोपी उनके बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गया. परिजन ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला. पुलिस ने दोनों मामलों में अपहृत बच्चों की तलाश शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में प्रयास तेज किए हैं.
