जुआ सट्टा खेलते चार गिरफ्तार, नकदी-सामान बरामद


इंदौर:कनाड़िया और बाणगंगा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पकड़ा है. दोनों मामलों में मौके से ताश-पत्ते, नगदी और सट्टा सामग्री जब्त की गई है.कनाड़िया पुलिस ने भूरी टेकरी नई सड़क पर दीवार की आड़ में ताश से हार जीत का दांव लगाते जावेद, इमरान और जाहिद को रंगे हाथों पकड़ा.

पुलिस ने आरोपियों से ताश पत्ते और 1950 रुपए जब्त कर जुआ एक्ट में केस दर्ज किया है. इसी तरह बाणगंगा थाना क्षेत्र में ब्रिज के नीचे अवैध सट्टा लिखते पकड़े गए देवीलाल वर्मा से 140 रुपए नगद, सट्टा पर्ची और पेन जब्त किया. उसके खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ जारी है. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध जुआ सट्टा धारकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

Next Post

दिल्ली में प्रदूषण के संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा में सदस्यों की मांग पर दिल्ली में प्रदूषण संकट को लेकर गुरुवार को चर्चा होगी और इसकी शुरुआत कांग्रेस सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी।राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर बन चुके प्रदूषण के संकट पर यह चर्चा नियम 193 के तहत कराई जाएगी और श्रीमती वाड्रा […]

You May Like