द्वारका एक्सप्रेसवे सुरंग में मामूली टक्कर के बाद मारपीट, टैक्सी चालक फरार

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका एक्सप्रेसवे की सुरंग के भीतर एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद दो वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान सफेद रंग की मारुति अर्टिगा टैक्सी के चालक ने कथित तौर पर डंडे से दूसरे वाहन चालक पर हमला करने का प्रयास किया।
यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:55 बजे हुई। हालांकि, घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना टैक्सी और वैगन-आर कार चालाकों के बीच मामूली टक्कर के बाद शुरू हुई। बहस के दौरान, वैगन-आर चालक ने कथित रूप से अपना बचाव करते हुए टैक्सी चालक को धक्का दिया जिससे वह लड़खड़ाकर पास में खड़ी एक अन्य गाड़ी किआ सेल्टोस से टकरा गया।

इस टक्कर से खड़ी गाड़ी को मामूली नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद, पुलिस के आने से पहले ही टैक्सी चालक वहां से फरार हो गया। किआ सेल्टोस के मालिक और वैगनआर चालक ने मौके पर ही आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी को चोट नहीं आई और किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की। दिल्ली पुलिस के कापसहेड़ा पुलिस थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार टैक्सी चालक की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए सुरंग के सीसीटीवी फुटेज देख रही है। मामले की जांच जारी है।

.....

Next Post

कैबिनेट में अतिरिक्त सरकारी अनाज के निपटान पर मंथन, केन-बेतवा परियोजना के मुआवजा पैकेज पर भी फैसला संभव

Wed Jul 8 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ शुरू हुई। बैठक में सबसे अहम चर्चा उन खाद्यान्न भंडारों के प्रबंधन पर केंद्रित रही, जिन्हें पिछले वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर केंद्र सरकार के निर्धारित आवंटन से अधिक मात्रा […]

You May Like