आलीराजपुर : भारतीय स्त्री शक्ति संगठन आलीराजपुर इकाई के तत्वाधान में 7 अप्रेल मंगलवार को जिले में किसान सखीयों एवं कृषक मातृशक्तियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह मालवई के पास एक खेत में व पंचमुखी हनुमान मन्दिर, आलीराजपुर में आयोजित किया गया। जो ग्रामीण बहनें सब्जी बेचने आती है, उनको श्रीफल व रूमाल देकर 20 मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। जो ग्रामीण मातृशक्तियां कृषक के रूप में खेतों में कार्य करती है, उनको प्रोत्साहित करते हुए उनसे खेती से सम्बंधित बातचीत साझा की गई।
उपस्थित सभी कृषक मातृशक्तियों द्वारा परिचय दिया गया। भारतीय स्त्री शक्ति संगठन आलीराजपुर इकाई की अध्यक्ष नीरजा चंदेल द्वारा खेती करने वाली बहनों को हिम्मत व ताकत से लड़ने वाली योद्धा कहा। उपाध्यक्ष मंजुला जोशी द्वारा खेती से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी विचार रखे। सदस्य मंजु रावत ने खेती से सम्बंधित मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में पंचमुखी हनुमान मन्दिर के पुजारी घन्श्यामादासजी महाराज व सदस्य जयश्री वर्मा एवं सरोज पंवार भी उपस्थित थी। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेड़िया ने दी।
