ठंड ने पकड़ी रफ्तार! नागपुर का न्यूनतम तापमान 14.4°C

महाराष्ट्र में गुलाबी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। नागपुर का न्यूनतम तापमान 14.4°C पर पहुंचा। गोंदिया 11.5°C के साथ विदर्भ में सबसे ठंडा। दिन और रात दोनों में सर्दी बढ़ी है।

तापमान में अब गिरावट होने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। न्यूनतम पारा 14.4 डिग्री पर पहुंच गया है। बीते 2-3 दिनों से शहर में ठंड बढ़ गई है। अब रात के साथ दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। रविवार को सुबह से ही मौसम ठंडा रहा।

हालांकि दोपहर के वक्त धूप खिली रही लेकिन इसके बावजूद ठंड महसूस हुई। कई लोगों को दिन के वक्त भी जैकेट और स्वेटर में देखा गया। वहीं रात के वक्त बिना जैकेट के घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अब जैकेट बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ जमने लगी है। मौसम विभाग ने रविवार को सिटी का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया।

यह औसत से 2.8 डिग्री कम रहा। शनिवार की तुलना में रविवार को 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री पर आ गया। यह औसत से 2.5 डिसे कम रहा। बीते 24 घंटों में 1.6 डिग्री की गिरावट आई।

Next Post

दो पक्षों में टकराव, चले लट्ठ, आधा दर्जन घायल

Mon Nov 10 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत पड़रिया थूहा मेें ट्रेक्टर का टायर फटने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें आधा दर्जन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार […]

You May Like

Play sound