माँ शारदा देवी की नगरी में आल्हा तलैया के तट पर 51 हजार दीपमालाओं से हुआ दीपोत्सव

सतना । देव प्रबोधिनी एकादशी के पावन दिवस पर जब संपूर्ण सृष्टि में देवता पुनः जाग्रत होते हैं, उसी शुभ घड़ी में श्रीराम पथ गमन के पावन मार्ग पर भक्ति, प्रकाश और संस्कृति का महा-संगम प्रस्फुटित हुआ। 3,51,111 दीपों की ज्योति जब एक साथ प्रज्वलित हुई, तब यह केवल दीपों का उत्सव नहीं रहा, बल्कि वह क्षण हो गया जब चित्रकूट से अमरकंटक तक श्रीराम के चरणचिह्नों की स्मृति पुनः आलोकित हो उठी। श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास द्वारा आयोजित यह ‘दीपोत्सव पर्व-2025’ न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि हमारी सभ्यता, आस्था और संस्कृति की वह अखंड ज्योति है जो पीढ़ियों से पीढ़ियों तक हमारे भीतर ‘रामत्व’ को उजागर करती रहेगी। दर्शन मात्र से ही भक्तों के दुःख हर लेने वाली माँ शारदा की नगरी में आल्हा तलैया के पावन तट पर न्यास द्वारा 51000 दीपमालाओं के प्रकाश से मैहर नगरी जगमगा उठी। न्यास द्वारा यह आयोजन जिला प्रशासन मैहर के सहयोग से किया गया।

मैहर के नगरवासियों ने श्रृद्धाभाव से एकादशी के अवसर दीप प्रज्जवलित कर माँ शारदा देवी और प्रभु श्रीरामचंद्र को अपनी श्रृद्धा और भावांजलि अर्पित की । दीप प्रज्जवलन के साथ ही घाट पर 7 पूजारियों द्वारा माँ शारदा देवी की महाआरती की गई। महाआरती के लिए घाट को सजाया गया था। न्यास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.पी. नामदेव ने बताया कि न्यास का मुख्य उद्देश्य प्रभु श्रीरामचंद्र जी के जीवन आदर्शों को जन-जन तक संप्रेषित करना है।

दीपोत्सव में सागर की साक्षी पटेरिया ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने माँ शारदा देवी को प्रणाम करते हुए प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी का आव्हान करते हुए गणेश भजन गाया। उनके मधुर वाणी से निकले राम नामी रूपी शब्द और भाव हर श्रोता के हृदय को भक्ति रस से भिगो रहे थे। भक्ति के इस क्रम को विस्तार देते हुए उन्होंने राम आएंगे… गीत गाकर कार्यक्रम को विस्तार दिया। राम-सिया के भजनों से जैसे मैहर की फिजा भी आह्लादित हो रही थीं। रात को जैसे-जैसे कोहरा अपनी आगोश में ले रहा था, राम भजन हर श्रोता के कानों में आनंद, प्रेम और भक्ति का रस घोल रहे थे। इसके पश्चात साक्षी ने चलो घूम आए रे मैहर मैया की नगरिया…, उठो सिया सिंगार करो…, अंगना पधारो महारानी…, राम को देखकर, शंकर चौरा रे…, मोरी मैया की चूनर उड़ी जाए… जैसे भक्ति गीत पेश किए। उनके भजनों के बीच श्रोताओं ने सियावर रामचंद्र जी के नारों से मैहर के आकाश को गूंजायमान कर दिया। साक्षी ने प्रस्तुति के अगले क्रम में भजन रामा रामा रटते-रटते… और धीरे-धीरे बिजना डुला रही सखियां… जैसे गीत पेश किया। प्रस्तुति के अगले क्रम में कवि सुमित ओरछा ने वाल्मीकि, और तुलसी की वाणी में सारा सार समाहित रामभजन की प्रस्तुतियां दीं।इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर रानी बाटड पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने मां शारदा देवी की विधिवत पूजा अर्चना की ।

Next Post

डंपर ने मोटर साइकल सवार को मारी टक्कर , महिला की मौत ,2 घायल 

Sat Nov 1 , 2025
ईच्छापुर। ग्राम इच्छापुर में डंपर ने मोटर साइकल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई 2 घायल और ढाई साल बच्ची की हालत नाजुक। घटना का विवरण महाराष्ट्र के गांव चिंचोली निवासी मृतक महिला काजल पती लोकेश सोनवनेए,उनकी नानी मंगलावाई कोली […]

You May Like