भोपाल। राजधानी में हिरयाली बचाने के लिए मप्र कर्मचारी मंच ने बड़ा निर्णय लिया है. मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने इस पर जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा है कि सड़क बनाने के लिए भोपाल में 8 हजार पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है. जिसका विरोध भोपाल की जनता और सामाजिक संगठन कर रहे हैं, पांडे ने कहा कि अब कर्मचारियों ने भी निर्णय लिया है कि भोपाल के पर्यावरण एवं हरे भरे वृक्षों को बचाने के लिए आंदोलन करके सरकार को जगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सरकार से मांग की जाएगी की सड़क या भवन बनाने के लिए हरे-भरे वृक्ष न कटे जाए. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने एक वृक्ष मां के नाम लगाने का अभियान चलाया है. अशोक पांड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक वृक्ष लाड़ली लक्ष्मी के नाम लगाने का अभियान का श्री गणेश किया है लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ही हजारों की संख्या में वृक्षों को काटने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि कर्मचारी मंच मुख्यमंत्री से मांग करता है कि वृक्षो को काटने का निर्णय वापस लिया जाए. कर्मचारी मंच 18 मई को चिपको आंदोलन के तहत काटे जा रहे वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधेगा और हरे वृक्षों से चिपक कर सरकार से न काटने की मांग की गुहार लगाई जाएगी.
