आष्टा और सीहोर के कई गाँवों की बिजली काटी

सीहोर. विद्युत वितरण कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च में बिल की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त रुख अपनाया है. कंपनी द्वारा ऐसे कई गांवों की बिजली काटी जा चुकी है जिन पर लाखों रुपए बकाया है. ऐसे में उन उपभोक्ताओं को भी अंधेरे में रहना पड़ रहा है जो नियमित रूप से बिल अदा करते हैं. विद्युत वितरण कंपनी की इस कार्यशैली को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस ने भी कंपनी के जिम्मेदारों को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है.विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिल की राशि वसूलने के लिए गांवों की बिजली काटी जा रही है. बढ़ती गर्मी के बीच विद्युत कंपनी द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है. जिले के लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली काटी जा चुकी है. इसमें आष्टा और सीहोर विकासखंड के गांव शामिल हैं. हाल ही में रफीकगंज, उलझावन, धनखेड़ी सहित बिलकिसगंज क्षेत्र में आने वाले गांव में कुल लोगों के बकाया बिल होने के कारण बिलकिसगंज मण्डल द्वारा राशि वसूलने के लिए पूरे गांव की लाईट काट दी गई. साथ ही बकाया राशि जमा नहीं करने पर विद्युत मण्डल कर्मचारियों द्वारा बकायादार किसानों के ट्रेक्टर, गाड़ी, पंखे आदि जप्ती का अभियान रोकने की मांग की है.

Next Post

मुलताई के सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्याओं को मिले चांदी के आभूषण

Mon Mar 24 , 2025
मुलताई। जिस प्रकार साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा के जन्म पर उनके पिता रामशाह ने बेटी के जन्म पर कन्या पूजन किया और पूरे गांव में मिठाई बाट कर बेटी की खुशियां मनाई थी उसी प्रकार आज मुलताई के सरकारी अस्पताल में कुछ ऐसा ही दृश्य […]

You May Like