मुलताई के सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्याओं को मिले चांदी के आभूषण

मुलताई। जिस प्रकार साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा के जन्म पर उनके पिता रामशाह ने बेटी के जन्म पर कन्या पूजन किया और पूरे गांव में मिठाई बाट कर बेटी की खुशियां मनाई थी उसी प्रकार आज मुलताई के सरकारी अस्पताल में कुछ ऐसा ही दृश्य नजर आ रहा था। दरअसल आज साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा के जन्म के पूर्व संध्या पर सरकारी अस्पताल जन्म लेने वाली कन्याओं को अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसमें आज कन्याओं को चांदी के आभूषण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने उपहार के रूप में भेंट किए गए। समाज के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेश नायक द्वारा सोमवार को जन्मे सभी कन्याओं को नगद राशि उपहार में प्रदान की गई एवं सभी कन्याओं को चुनरी उड़ाई गई एवं गुलाब की पंखुड़ियां के साथ कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं को जन्म देने वाली सभी माताओ को मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

Next Post

परिवहन घोटाले को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Mon Mar 24 , 2025
भोपाल।मध्य प्रदेश में परिवहन घोटाले को लेकर विपक्ष ने अब सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार को बताया कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। कई बड़े अधिकारी और नेता इसकी जद में आ रहे थे, इसी कारण लोकायुक्त […]

You May Like