परिवहन घोटाले को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

भोपाल।मध्य प्रदेश में परिवहन घोटाले को लेकर विपक्ष ने अब सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार को बताया कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। कई बड़े अधिकारी और नेता इसकी जद में आ रहे थे, इसी कारण लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद का तबादला किया गया। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार इस घोटाले को दबाने का प्रयास कर रही है। जब बड़े अधिकारी और नेता जांच के दायरे में आने लगे तो लोकायुक्त डीजी को हटा दिया गया। हम इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे और दोषियों को बेनकाब करेंगे। विधानसभा सत्र के आखिरी दिन पर विधानसभा सत्र को लेकर भी उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे पर सही जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा उठाए गए मामलों का भी जवाब नहीं दिया गया। हमने मांग की थी कि सदन की कारवाई का लाइव प्रसारण होना चाहिए, लेकिन सरकार ने इसे भी नजरअंदाज कर दिया। विपक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट जाने की बात पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और विपक्ष को जांच के निष्कर्ष तक रुकना चाहिए। सारंग ने कहा कि हर स्तर पर जांच हो रही है और जांच के आधार पर कारवाई भी की जा रही है। विपक्ष को बिना जांच पूरी हुए निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।

Next Post

जांच पूरी हुए बिना निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे विपक्ष 

Mon Mar 24 , 2025
भोपाल। विपक्ष द्वारा परिवहन मामले पर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं और विपक्ष को जांच के निष्कर्ष तक रुकना चाहिए। सारंग ने कहा कि हर स्तर पर जांच […]

You May Like