श्रद्धालुओं से भरी कार एवं डम्फर वाहन में टक्कर, खाई में गिरी कार

एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल, जियावन डांड गांव की घटना, देवसर अस्पताल में चल रहा इलाज

देवसर : जियावन थाना अंतर्गत जियावन डांड गांव में रात के 9:30 बजे यात्रियों से भरी ईको कार, डम्फर से भयानक टक्कर लगने पर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। जिसमें सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। घायल श्रद्धालु को एम्बुलेंस वाहन 108 के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रांत के जिला बलरामपुर अंतर्गत मझौली गांव से प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने के बाद वापस करथुआ एनएच 39 मार्ग से वापस अपने घर जा रहे थे कि देवसर के जियावन डांड के पास बीती रात श्रद्धालुओं के ईको कार को एक अज्ञात हाईवा वाहन ने टक्कर मार दिया।

जहां कार वाहन सड़क के नीचे खाई में गिर पड़ी। घटनास्थल पर चीख-पुकार शुरू हो गई और आसपास के लोग पुलिस के साथ-साथ एम्बुलेंस 108 वाहन को सूचना दिये। मौके पर पुलिस भी पहुंची और एम्बुलेंस वाहन के मेडिकल स्टाफ शिव द्विवेदी एवं पायलट कौशल प्रसाद तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर ले गये। जहां बीएमओ डॉ. सीएल सिंह द्वारा घायलो का इलाज किया। सड़क हादसे में एक दर्जन श्रद्धालु सवार थे। इनमें से करीब-करीब सभी श्रद्धालुओं को सिर, हाथ, पैर एवं शरीर में कई जगहो पर चोट आई हैं। फिलहाल श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई।
इन सवारियों को आई चोटें
जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में घायल हुए यात्री दिलीप यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 40 वर्ष , किशोरीलाल ठाकुर पिता रामऔतार उम्र 45 वर्ष, अरूण सेन पिता नाथूलाल सेन उम्र 43 वर्ष, गंगामती पति दिलीप यादव उम्र 40 वर्ष, बिख्खन देवी पति अरूण ठाकुर उम्र 43 वर्ष, लीलावती पति किशोरीलाल ठाकुर उम्र 44 वर्ष, अवधेश कुशवाहा पिता गणेशराम कुशवाहा उम्र 50 वर्ष, जामन्ती पति अवधेश कुशवाहा उम्र 45 वर्ष सभी गाँव मझौली जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के हैं।

Next Post

ओंकारेश्वर: रैंप में फंसे भक्त,वृद्धों की फजीहत

Thu Feb 13 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ओंकारेश्वर:मंदिर के रैंप में सुविधा न होने से परेशान होते हैं भक्त बीमार और वृद्धों की फजीहत हो रही है। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर के सामने बनाए गए रैंप में भक्तों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ […]

You May Like

मनोरंजन