बिना वैध पास और ओवरलोड परिवहन करते दो वाहन जप्त

सिंगरौली : जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा सुबह जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक महिंद्रा कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। वाहन चालक के पास रेत परिवहन का कोई वैध अभिवहन पास नहीं पाया गया।

इसके बाद वाहन को जप्त कर पुलिस चौकी बंधौरा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में डंपर क्रमांक एमपी 66 एच 1438 को निर्धारित अभिवहन पास में अंकित मात्रा से अधिक रेत परिवहन करते पकड़ा गया। खनिज विभाग ने उक्त वाहन को भी जप्त कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षित खड़ा कराया है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग, मालिक को सौंपा

Tue May 26 , 2026
इंदौर:ट्रेन में छूटे लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे बैग को जीआरपी ने सुरक्षित बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया. बैग में करीब 50 हजार रुपए मूल्य का सामान था.जानकारी के अनुसार इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस के कोच एस-1 में एक लावारिस लैपटॉप बैग होने की सूचना प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात […]

You May Like

Play sound