ग्वालियर में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा एक्शन, 30 लाख से अधिक की अवैध रेत जब्त

ग्वालियर: जिले में अवैध रेत के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई तेज हो गई है।विशेष अभियान के दौरान 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 7,930 घनमीटर अवैध रेत जब्त की गई। इसके अलावा 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को भी जब्त किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और रेत परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सीबीआई ने सिलचर में रेलवे के वरिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Sun Jun 14 , 2026
नयी दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के सिलचर में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के एक वरिष्ठ खंड अभियंता को ठेकेदार से कथित तौर पर रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।सीबीआई ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी कुंतल चौधरी ने […]

You May Like