इंदौर में साफ पानी नहीं, मौतों पर भी जवाबदेही से भाग रही सरकार: राहुल गांधी

इंदौर: इंदौर के भगीरथपूरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों पर पीड़ित परिवारों से मिलने इंदौर आए राहुल गांधी ने कहा कि इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध न होने को लेकर विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा इंदौर में साफ पानी नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों की जान जा रही है। वे पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी बनने पहुंचे हैं।

राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि अगर कोई इस मानवीय संकट को राजनीति समझता है तो वह क्या कर सकता है। यह केवल इंदौर की समस्या नहीं है, बल्कि कई शहरों में आज भी लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को डराया जा रहा है और मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

उन्होंने सरकार पर जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभावित लोगों को न तो समुचित इलाज की व्यवस्था दी जा रही है और न ही इलाज का खर्च वहन किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे (कंपनसेशन) की मांग को गलत ठहराना अमानवीय है। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि वे इसी मुद्दे को लेकर अपनी बात रख रहे हैं और पीड़ितों के साथ खड़े हैं।

Next Post

दिल्ली में घना कोहरा से उड़ानों में देरी, एयरलाइंस ने जारी की सलाह

Sat Jan 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर कई उड़ानों में देरी की सूचना है। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जांच लें। घना कोहरा के […]

You May Like