मंदसौर में बन रहा देश के सबसे बड़े विद्युत सबस्टेशनों में से एक, 14 हजार मेगावाट होगी क्षमता

मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने सोमवार को मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम अरनिया जटिया में निर्माणाधीन पम्प हाउस एवं संजीत रोड स्थित ग्राम रणायरा में बन रही पावर ग्रिड परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रणायरा में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा देश के सबसे बड़े विद्युत सबस्टेशनों में से एक का निर्माण किया जा रहा है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल पारेषण क्षमता लगभग 14 हजार मेगावाट होगी। यह सबस्टेशन नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन केंद्रों से उत्पन्न विद्युत के प्रभावी पारेषण एवं वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अधिकारियों के अनुसार परियोजना के पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्रों में शामिल होगा। साथ ही यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति, कार्बन उत्सर्जन में कमी एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पावर ग्रिड परिसर में पौधारोपण भी किया।

Next Post

आम बिनने गये चचेरे भाई-बहन की मौत

Tue Jun 2 , 2026
सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के धिरौली में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे आम फल बिन रहे भाई-बहन के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और दोनों घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न लाया गया। परीक्षण […]

You May Like