कांग्रेस नेता ने साथी के साथ पार्टनर पर किया जानलेवा हमला

जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास गुरूवार को प्रॉपर्टी विवाद पर कांग्रेस नेता ने अपने साथी के साथ मिलकर पार्टनर पर तलवार, डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उमेश तिवारी 47 वर्ष निवासी न्यू आदर्श कॉलोनी लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह प्रापर्टी डीलर है उसकी यादव कॉलोनी स्थित प्रापर्टी में कल्लन गुप्ता उर्फ राममोहन गुप्ता एवं टीपू उर्फ राम प्रकाश गुप्ता पार्टनर है, इसी प्रापर्टी के सम्बंध में वह बात करने के लिये टीपू उर्फ रामप्रकाश गुप्ता को मिलने के लिये फोन लगाया था, टीपू गुप्ता उसे बात करने के लिये कृष्णा कॉम्प्लेक्स स्थित आफिस में बुलाया, वह अपने साथी विक्की चौरसिया एवं बड़े भाई दिनेश तिवारी को टीपू गुप्ता के आफिस आने के लिये कहा एवं अपनी एक्सिस से टीपू गुप्ता के आफिस पहुंचा जहॉ टीपू गुप्ता उर्फ रामप्रकाश गुप्ता एवं कल्लन उर्फ राममोहन गुप्ता अपने ऑफिस के पास खडे मिले, कल्लन गुप्ता उससे बोला तुझे क्या बात करनी है उसने ठीक से बात करने को कहा तो कल्लन गुप्ता ने तलवार निकालकर जान से मारने की नीयत से तलवार से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे वह गाडी सहित गिर पडा, पुन: उस पर तलवार से हमला किया जिससे सिर पर चोटें आ गई। टीपू गुप्ता ने जान से मारने की नीयत से बेस बॉल के डंडे से हमला कर सिर पर शरीर में चोटे पहुंचा दी तभी उसके बडे भाई एवं साथ आ गये एवं बीच बचाव किये कल्लन गुप्ता एवं टीपू गुप्ता वहां से भाग गए। कल्लन उर्फ राममोहन गुप्ता कांग्रेस नेता बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के युवक पर चाकू से हमला

बरेला थान में इमरान खान निवासी गली नम्बर 5 सलमान हेल्थ क्लब गेट थाना जिन्सी औरंगाबाद महाराष्ट्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पिण्डरई में काम के सिलसिले में आया है। गौर शराब दुकान के सामने एक अज्ञात व्यक्ति उसे मिला और उससे शराब पीने के लिये रूपये मांगने लगा, रूपये देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी और चाकू से हमला कर घायल कर दिया ।

Next Post

गांजे की खेप समेत दो तस्कर पकड़ाए

Thu Oct 29 , 2026
जबलपुर । क्राइम ब्रांच एवं चरगवां पुलिस ने गांजे की खेप समेत दो तस्करों को दबोचा है जिनके कब्जे से 2 किलो 442 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 22 हजार रूपये का जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार चरगवां पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त कार्रवाई करते […]

You May Like