टिमरनी कराटे टीम बनी चैंपियन, जीते 10 गोल्ड सहित 14 पदक

हरदा। भोपाल में आयोजित सेंटर इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में टिमरनी कराटे क्लास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर ऑल ओवर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस उपलब्धि से टिमरनी और हरदा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ।

प्रतियोगिता में आरती सांख्ले, अर्पण सांख्ले, अनिकेत भोरे, पर्थ, लाविका भिलाला, वैष्णवी रोहरे, टिया खरे, कृतिका भोरे, साक्षी जिंजोरे और मोहित नगर ने स्वर्ण पदक जीते। सानिध्य तिवारी ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया, जबकि अक्षत उमरिया ने रजत तथा राघव, अजय और रानी सनोरिया ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया। टीम के टिमरनी पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया तथा विजय जुलूस निकालकर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया गया।

Next Post

ATS कोर्ट में पेशी के बाद संदिग्ध आतंकी इजहार उल हक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Mon Jun 22 , 2026
भोपाल। एटीएस ने जिला कोर्ट में सोमवार को संदिग्ध आतंकी संगठन के आरोपी इजहार उल हक को पेश किया. कोर्ट ने आरोपी इजहार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एटीएस की पूछताछ में आरोपी इजहार ने देशविरोधी गतिविधियों को लेकर कई एहम खुलासे किए हैं. सामने […]

You May Like