लायंस ने रैली निकालकर की सेवा सप्ताह संकल्प की शुरुआत

ग्वालियर। लायंस के सेवा सप्ताह संकल्प की शुरुआत, प्रथम दिन सर्विस वीक चेयरपर्सन नरेंद्र सिंघल के नेतृत्व में विश्व शांति रैली के साथ हुई। यह कार्यक्रम लायंस क्लब सिटी के आतिथ्य में हुआ जिसमें लायंस के सभी क्लबों के अध्यक्षों ने अपनी पूरी टीम के साथ भागीदारी दी। शांति का प्रतीक सफ़ेद कलर में सभी लायंस सदस्य जैन छात्रावास से विश्व शान्ति के स्लोगन की तख्तीयाँ हाथ में लेकर फ्लैगपॉइंट पहुंचे। वहाँ पर लायंस क्लब सिटी द्वारा लगाया गया ग्वालियर का सबसे ऊँचा झंडे का स्थापना दिवस मनाया गया, साथ ही 40 स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने समाज में अपना योगदान पूरा दिया है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष धीरज भटनागर ने की और मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता थी। विशिष्ट अतिथि सर्विस वीक चेयरपर्सन नरेंद्र सिंघल ,आई पी डी जी सुधीर बाजपेई,एस वी डी जी सी एस तोमर,पूर्व प्रांतपाल नितीन मांगलिक, सुनील गोयल, एवं चीफ एरिया लीडर अजय सपरा थे। जानकारी देते हुए सर्विस वीक के सचिव प्रवीण गुप्ता, पी आर ओ डॉ रजनीश नीखरा एवं एडिशनल पी आर ओ ज्योति अग्रवाल ने बताया की सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस लायंस क्लब ग्वालियर ने भी अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में 1000 बिस्तर के अस्पताल में सफाई अभियान किया और पूरे परिसर की सफाई की तत्पश्चात सभी 44 क्लबों के साथ विश्व शांति रैली निकाली गयी। सेवा सप्ताह का द्वितीय दिवस दिव्यांग जनों को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर जुबेर रहमान, डॉ संदीपा मल्होत्रा,राजेश बाबू,रीजन चेयरमैन राकेश अग्रवाल, राजेश वाटवानी, सलिल गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह तोमर पूर्व आर सी सुनील शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, जगदीश मित्तल,भीष्म हबलानी,जगदीश अग्रवाल, विवेक शेट्टी, अजय चोपड़ा, जोन चेयरमैन प्रवीण गुप्ता, अजय बाजपेई, हेमेंद्र तिवारी, संजय नीखरा, ऋषि गुप्ता, अभिषेक भदौरिया, रामकरण पारीख, मुकेश बरोनिया, अशोक शर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Next Post

आंखों पर पट्टी बांधकर किया अनोखा हेयरकट

Fri Oct 2 , 2026
​ग्वालियर। शहर में आयोजित एक ब्यूटी एक्सपो में हेयर आर्टिस्ट हरीश भाटिया ने आंखों पर पट्टी बांधकर सटीक हेयरकट का लाइव डेमो दिया, जो एक्सपो का मुख्य आकर्षण रहा। उनके इस प्रदर्शन को देखकर वहां मौजूद हेयर आर्टिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, स्किन आर्टिस्ट, ब्यूटी प्रोफेशनल्स और दर्शक हैरान रह गए। भाटिया […]

You May Like