नपा अध्यक्ष नीतू यादव ने सुनीं समस्याएं,स्वच्छता अभियान में मांगा सहयोग

नर्मदापुरम। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगरपालिका कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण करने हेतु नगरपालिका टीम को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कई आवेदकों की समस्याएं सुनी। छोटी-छोटी समस्याओं को तत्काल नगरपालिका की टीम भेजकर समाधान कराया।

उन्होंने आवेदकों से कहा कि बारिश के दिनों में नगरपालिका के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। साथ ही आपके आसपास के नागरिकों को भी इस अभियान में सहयोग करने के लिए कहें। आसपास नाले नालियों और खुले प्लाटों में किसी भी प्रकार का कचरा न फैंकें। कचरा फैंक देने से बारिश में बहकर वे नाले नालियों में फंसते हैं तथा जल भराव की समस्या उत्पन्न करते हैं। नगरपालिका नगर में स्वच्छता अभियान तेजगति से चला रही है।

Next Post

जवाहर चौक के पास शासकीय जर्जर आवासों को तोडा गया

Wed Jul 2 , 2025
भोपाल. राजधानी के जवाहर चौक स्थित 228 क्वार्टर क्षेत्र में शासकीय जर्जर आवासों को जे.सी.बी मशीनों के माध्यम से मंगलवार को तोड़ा गया. निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने भारत माता चौराहा, 10 नंबर स्टॉप, अरेरा कालोनी, बिट्टन मार्केट, बाग मुगालिया, शाहपुरा शैतान सिंह चौराहा, […]

You May Like