भोपाल. राजधानी के जवाहर चौक स्थित 228 क्वार्टर क्षेत्र में शासकीय जर्जर आवासों को जे.सी.बी मशीनों के माध्यम से मंगलवार को तोड़ा गया. निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने भारत माता चौराहा, 10 नंबर स्टॉप, अरेरा कालोनी, बिट्टन मार्केट, बाग मुगालिया, शाहपुरा शैतान सिंह चौराहा, लिंक रोड नंबर 01, 02 एवं 03. जवाहर चौक, सरस्वती नगर, कोलार रोड, अमलतास चौराहा, स्वामी विवेकानन्द चौराहा, आलोक धाम, विनीत कुंज, डी-सेक्टर अयोध्या नगर, मिनी मार्केट, बायपास रोड, खेजड़ा, मंगलवारा, हमीदिया रोड, अशोका गार्डन सब्जी मण्डी, गांधी नगर आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अयोध्या नगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए छप्पर, शैतान सिंह चौराहा क्षेत्र में नाली के ऊपर अवैध रूप से बनाया एक जीना, फर्शी एवं चबूतरा जे.सी.बी के माध्यम से तोडा तथा कोलार रोड स्थित विनीतकुंज पार्क प में अवैध रूप से लगाई गई बांस-बल्ली एवं नेट हटाने की कार्यवाही की. निगम अमले ने शहर के अन्य क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले एवं सड़क पर फैला सी.एण्ड.डी वेस्ट हटवाने की कार्यवाही की और 01 ठेला. 01 काउंटर, 13 कुर्सियां, 05 कैरेट आदि जप्त किए.
निगम अमले ने सम्पदा संचालनालय एवं जिला प्रशासन द्वारा जवाहर चौक 228 क्वार्टर क्षेत्र के शासकीय जर्जर आवासों को तोडने की कार्यवाही में सहयोग करते हुए जर्जर भवनों को जे.सी.बी मशीन के माध्यम से तोड़ा. निगम अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के पश्चात पुनः अतिक्रमण न करने की समझाइश देते हुए चेतावनी भी दी.
