राजस्थान में निवेश पर संवाद: सीएम डॉ यादव ने बताए मध्य प्रदेश के अवसर

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन में शामिल हुए, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, आधारभूत ढांचे और निवेशक-अनुकूल माहौल पर प्रकाश डालते हुए उद्यमियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में तेजी से उभर रहा है, जहां उद्योगों के लिए बेहतर संसाधन, सुगम प्रक्रियाएं और मजबूत कनेक्टिविटी उपलब्ध है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग और सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और मध्य प्रदेश में निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निवेशकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें प्रदेश में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Next Post

पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर सिंधिया ने दी बधाई

Sat Mar 21 , 2026
ग्वालियर: वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बधाई दी है. सिंधिया ने कहा कि जयभान सिंह पवैया के समृद्ध अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से राज्य के वित्तीय सुदृढ़ीकरण को नई दिशा मिलेगी, ऐसा उन्हें […]

You May Like