सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड सुपरवाइजर को फटकार

जबलपुर:नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को नई गति देने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सोमवार को विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ क्षेत्रों में पाई गई कमी को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त ने त्वरित कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक और वार्ड सुपरवाइजर का एक-एक दिन का वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी किया गया है। निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि सफाई व्यवस्था को लेकर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निगमायुक्त ने वर्कशॉप, बस स्टैंड, तीन पत्ती से घंटाघर, रसल चौक, नागरथ चौक, इनकम टैक्स सहित कई अन्य क्षेत्रों में सफाई कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अमले को स्पष्ट निर्देश दिए कि ‘स्वच्छता और सफाई को अपनी आदत में लाएं ताकि शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।इस मौके पर निगमायुक्त ने सभी संबंधित विभागों – सफाई, उद्यान, लोककर्म और अतिक्रमण विभाग के कार्यों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 6 बजे घर से निकलकर अपने-अपने वार्डों का भ्रमण करें और काम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कराएँ। इस कदम से सुनिश्चित होगा कि दिन की शुरुआत से ही शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने करमचंद चौक के पास महिला सफाई संरक्षकों से भी बातचीत की। उनके साथ सीधा संवाद स्थापित किया।

Next Post

विपुल अमृतलाल शाह का नया म्यूज़िक लेबल हुआ लॉन्च, पहला गाना ‘शुभारंभ’ सिद्धिविनायक मंदिर में रिलीज

Tue Dec 2 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह ने अपने बैनर सनशाइन पिक्चर्स के साथ मिलकर एक नया म्यूज़िक लेबल ‘सनशाइन म्यूज़िक’ लॉन्च किया है। विपुल अमृतलाल शाह ने अब नया सेगमेंट शुरू किया है, जिसका मकसद नए म्यूजिकल टैलेंट को तलाशना, उन्हें आगे बढ़ाना और प्रमोट करना है। लेबल की […]

You May Like

मनोरंजन