
रीवा।जिले में खाद को लेकर महासंकट बरकरार है, कम मात्रा में खाद पहुंची है और मांग बहुत ज्यादा है. लिहाजा वितरण में मारामारी मची हुई है. करहिया मंडी सहित कई विपणन केन्द्रो में खाद के लिये किसान रात भर खुले आसमान के नीचे पडा रहा. टोकन व्यवस्था के साथ खाद वितरित की जा रही है. पुलिस और प्रशासन द्वारा खाद का वितरण कराया जा रहा है. हालत यह है कि रात में अकेले करहिया मंडी में दो हजार से अधिक किसान रात भर पड़े रहे. वही सिरमौर के उमरी विपणन केन्द्र में चकाजाम के बाद बुधवार को खाद का वितरण हुआ. भारी संख्या में किसान खाद के लिये कतार में लगे है. इसी तरह गुढ़ और अन्य केन्द्रो में भी खाद को लेकर मारामारी मची हुई है. आवश्यकता के अनुसार किसानो को खाद नही मिल रही, रात भर कतार में लगे रहने के बावजूद दो से तीन बोरी खाद मुश्किल से मिल पा रही है.
