शिवश्रीधाम कॉलोनी में सुरक्षा बैठक, कॉलोनीवासियों से सीधे संवाद

इंदौर: शिवश्रीधाम कॉलोनी में थाना प्रभारी डॉ. सहर्ष यादव ने कॉलोनीवासियों के साथ सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने को लेकर विशेष बैठक आयोजित की. बैठक में कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था और किराएदारों एवं नौकरों के सत्यापन की व्यवस्था पर चर्चा की गई.

इसके अलावा नशे के विरुद्ध कार्रवाई और नशा रोकथाम के उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया. कॉलोनीवासियों द्वारा उठाए गए सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर सुझाव प्राप्त किए गए और समस्याओं के निराकरण हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए, बैठक के दौरान पुलिस और कॉलोनीवासियों के बीच सुरक्षा सहयोग और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

Next Post

संस्कृति विभाग के अधिकारी का घर पर मिला शव

Wed Oct 15 , 2025
भोपाल:संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र धाकड़ का शव उनके आवास परिसर में बरामद हुआ. कोलार रोड स्थित साईंनाथ कॉलोनी में घर के बाहर उनका शव फांसी के फंदे पर लोगों ने लटकते देखा. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम रिपोर्ट […]

You May Like