भोपाल:संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र धाकड़ का शव उनके आवास परिसर में बरामद हुआ. कोलार रोड स्थित साईंनाथ कॉलोनी में घर के बाहर उनका शव फांसी के फंदे पर लोगों ने लटकते देखा. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम रिपोर्ट के लिए भेजा. जितेन्द्र धाकड़ वर्तमान में दमोह से प्रतिनियुक्ति पर संस्कृति विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ थे, धाकड़ की उम्र 34 साल थी.
उनकी पत्नी छतरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. जानकारी सामने आई है कि कोलार में उनके आवास पर जब यह घटना हुई उस दौरान उनके आवास पर कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद नहीं था. पड़ोसियों ने उनका शव लटकते देखा, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. कोलार पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है. घटना की जांच शुरू कर दी गई. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है.
