पुलिस की जनसुनवाई में 90 से अधिक शिकायतें आईं

सीधी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 90 से अधिक फरियादी अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आये थे, शिकायतों का सम्बन्ध लड़ाई-झगड़ा, जमीनी विवाद, आपसी लेनदेन, पारिवारिक विवाद, ऑनलाइन फ़्रॉड इत्यादि से था।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को संबंधित थाना प्रभारियों से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रूबरू कराकर यथाशीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा में करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

Next Post

अयोध्या इलाके के श्रवण कांता पेट्रोल पंप पर आग

Tue Apr 22 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र स्थित नरेला जोड़ भवानी धाम के पास श्रवण कांता पेट्रोल पंप के बाहरी हिस्से में आज शाम भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी अभी यह पता नहीं लग सका है। आग लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही हैं।पुलिस और […]

You May Like