
भोपाल। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र स्थित नरेला जोड़ भवानी धाम के पास श्रवण कांता पेट्रोल पंप के बाहरी हिस्से में आज शाम भीषण आग लग गई। आग किन कारणों से लगी अभी यह पता नहीं लग सका है। आग लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही हैं।पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
