पिकअप पलटने से एक महिला की मौत, 3 लोग घायल

छिंदवाड़ा.। जुन्नारदेव थाना अंतर्गत अंतर्गत डूंगरिया चौकी क्षेत्र के तेलीबट में कैटरिंग का काम करके लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। डूंगरिया चौकी प्रभारी अंजना मरावी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रत हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय कंडक्टर की ओर बैठी महिला वाहन के नीचे दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सौमित्री, निवासी जांबाकिराड़ी के रूप में हुई है। हादसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अंजना मरावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य कराया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

………………..

Next Post

आक्रोशित हाथी ने दो युवकों को कर दिया घायल

Thu Jul 2 , 2026
छिंदवाड़ा. चौरई से गुरैया मार्ग पर गुरुवार को हाथी का आशीर्वाद लेना दो युवकों को भारी पड़ गया। हाथी के अचानक उग्र होने से दो युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल चौरई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप कहार पिता संतोष कहार, […]

You May Like