भोपाल: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय परिसर में श्रीराम मंदिर की भव्य प्रतिकृति का निर्माण किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव और गर्व का विषय है कि हिंदू समाज के लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर साकार हुआ।
यह मंदिर देश की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीराम मंदिर की यह प्रतिकृति आगामी तीन दिनों तक दर्शन के लिए स्थापित रहेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ पहुंचे और प्रतिकृति के समक्ष सेल्फी लेकर अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
