महिला के पर्स में रखी नगदी और मंगलसूत्र चोरी

भोपाल। निशातपुरा इलाके में आटो में सफर कर रही एक महिला की पर्स में रखे नकद रुपए और गले का मंगलसूत्र चोरी हो गया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला मिश्री बाई पति चैन सिहं (60) निवासी म.न. 62 न्यू जेल रोड शंकर नगर ने शिकायत की है. मिश्री बाई ने पुलिस को बताया कि वह घरों का काम करती है. गुरुवार को देर शाम वह भारत टाकीज से आटो में बैठकर अपने घर जा रही थीं. सिंधी कालोनी चौराहे पर आटो में तीन महिलायें और बैठी और ग्रीन पार्क कालोनी मोड पर उतरी. मिश्री बाई अपने के लिए बढ़ रही थीं. इस दौरान उन्होंने देखा तो उनके पर्स में रखे 5 हजार और गले में पहना मंगलसूत्र गायब था. पीड़िता ने थाने पुहंचकर मामले की सूचना दी.

Next Post

आरोपी ने अड़ी डालकर दुकानदारों से मांगे रुपए

Fri Aug 28 , 2026
भोपाल। गौतम नगर इलाके में एक आरोपी युवक ने बाजार में ठेले पर दुकान लगाने वालों से अड़ीबाजी कर रुपए मांगे. बाजार में लोगों के इक्कठा होने पर आरोपी दुकानदारों को धमकी देते हुए भाग निकला. जानकारी के मुताबिक फरियादी गौरव कबीर (29) निवासी मंगल भवन ने शिकायत दर्ज कराई […]

You May Like

मनोरंजन