अधिकार और कर्तव्य लोकतंत्र के दो समान रूप से महत्वपूर्ण स्तंभ: तोमर

भोपाल: मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि अधिकार और कर्तव्य लोकतंत्र के दो समान रूप से महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और दोनों के संतुलित निर्वहन से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। तोमर विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित ‘यंग इंडियंस पार्लियामेंट-2026’ के समापन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और प्रत्येक भारतीय के लिए यह गर्व का विषय है। लोकतंत्र केवल संविधान, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान अथवा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है।

उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का गंभीर अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त, स्थायी और आदर्श बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारों की मांग के साथ कर्तव्यों के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी भी उतनी ही आवश्यक है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील और संस्कारित नागरिक तैयार करना भी होना चाहिए। विद्यार्थियों को पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और लोकतांत्रिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। प्रत्येक युवा अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर प्रभावी नेतृत्व स्थापित कर सकता है। राजनीति में आने वाले युवाओं को सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।कार्यक्रम के आरंभ में यंग इंडियंस भोपाल की चेयरपर्सन कुहू शर्मा ने बताया कि भोपाल के 10 विद्यालयों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इनमें से चयनित 20 विद्यार्थी यंग इंडियंस पार्लियामेंट के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।इस अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के स्टेट हेड सिद्धार्थ चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Next Post

नाटो समिट में एर्दोगन का हैरान करने वाला तोहफा; नेताओं को भेंट की पर्सनलाइज्ड पिस्तौल, सुरक्षा कानूनों के चलते ब्रिटेन और कनाडा ने किया इनकार

Thu Jul 9 , 2026
अंकारा, हाल ही में संपन्न हुए नाटो सम्मेलन में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अन्य वैश्विक नेताओं को एक अत्यंत अनूठा और आश्चर्यजनक उपहार देकर सबको चौंका दिया। एर्दोगन ने सम्मेलन में शामिल प्रत्येक नेता को एक विशेष पिस्तौल भेंट की, जिस पर उस नेता का नाम अंकित था। […]

You May Like