भोपाल डिक्लेरेशन-2 की प्रक्रिया शुरू, युवाओं से संवाद ज़रूरी: दिग्विजय 

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोमवार को भोपाल में प्रेस से बातचीत करते हुए भोपाल डिक्लेरेशन-2 की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार गंभीर चिंता का विषय हैं।

दिग्विजय ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं के साथ निरंतर संवाद बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भोपाल डिक्लेरेशन-2 के माध्यम से कांग्रेस भविष्य की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जन समस्याओं से ध्यान भटका रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। प्रेस वार्ता में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंवाद तेज करने और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

Next Post

सीएम डॉ. यादव ने नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट नागपुर का किया दौरा, व्यवस्थाओं को सराहा

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नागपुर स्थित नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विभिन्न क्लिनिकल विभागों में जाकर डॉक्टरों और स्टाफ से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों की सेवाभावना और स्टाफ द्वारा मरीजों की देखभाल के प्रति समर्पण भावना की […]

You May Like

Play sound