नोटों की बारिश कर धन दोगुना करने का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने नोटों की बारिश कर धन दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय एवं टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश सोलंकी एवं भैरूलाल कनारची निवासी कुचड़ौद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, एक आल्टो कार एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।

 

पुलिस के अनुसार नंदावदा निवासी फरियादी से आरोपियों ने “गुरुजी” के माध्यम से पूजा कर नोटों की बारिश एवं धन दोगुना करने का झांसा दिया। आरोपियों ने पूजा-पाठ एवं कथित तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर फरियादी से अलग-अलग किश्तों में करीब 7 लाख 70 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने एक व्यक्ति की मौत का नाटक कर फरियादी को डराकर भी रुपए वसूले।

 

जांच में सामने आया कि गिरोह का सदस्य भैरूलाल मृत व्यक्ति बनने का नाटक करता था, जबकि अन्य आरोपी डराकर एवं प्रलोभन देकर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों वाहिद हुसैन एवं अमर सिंह बागरी की तलाश जारी है।

Next Post

कुत्तों के झुंड ने किया काले हिरण पर हमला,मौत

Mon May 11 , 2026
छिंदवाडा। वन परिक्षेत्र चौरई के ग्राम कपूर्दा में आवारा कुत्तों के झुंड ने काले हिरण पर हमला कर दिय। हमले के बाद काले हिरण ने दम तोड़ दिया। तत्पश्चात सूचना पर वन अमला पहुंचा एवं मृत हिरण को लेकर गए। लोगो का कहना है कि वन विभाग की बड़ी लापरवाही […]

You May Like