
भोपाल। राज्यसभा चुनाव में नामांकन पत्र वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर निर्वाचन पदाधिकारी से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन को संगठन ने पार्टी की राजनीतिक मजबूती और विधायकों के समर्थन का परिणाम बताया।
