पत्नी की शिकायत पर युवक की थाने में पिटाई

इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के मामले में एक युवक को थाने ले जाकर पीटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया और फिर थाने में लाठियों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. अब परिजनों ने पिटाई के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

घटना शांतिदीप कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू से जुड़ी है. उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजू ने उसके और बच्चों के साथ मारपीट की. शिकायत के आधार पर एमआईजी थाने की टीम ने उसे उठाया और थाने लाकर कथित रूप से मारपीट की. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने न केवल उसे पीटा, बल्कि बाद में उससे पैसे लेकर छोड़ भी दिया.

अब राजकुमार के परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की बात कर रहे है, उनका कहना है कि वे पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस कमिश्नर को करोंगे, जिसमें विशेष रूप से दो पुलिसकर्मियों के नाम लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी. फिलहाल एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह इस मामले में कुछ भी बोलना नहीं चाहाते है, वहीं परिजन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

Next Post

निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का प्रकरण दर्ज

Sun Jul 13 , 2025
इंदौर: कनाड़िया क्षेत्र में निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों के अभाव में काम कर रहे एक मजदूर की दो सप्ताह पूर्व मौत हो गई थी. जांच के बाद पुलिस ने अब ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही बरतने का प्रकरण दर्ज कर किया है.घटना 30 मई की शाम करीब 5 बजे हिल […]

You May Like

मनोरंजन