नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, परिजन और पुलिस कर रहे तलाश

दमोह। जिले के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी में नहाने गए 16 और 17 वर्ष के दो किशोर डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण पिछले एक घंटे से नदी में तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। देर शाम तक किशोरों का पता नहीं चल सका था।

Next Post

हत्या करने के इरादे से युवक पर चाकू से हमला

Sun Sep 7 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में दो भाईयों ने मिलकर हत्या करने के इरादे से युवक पर चाकू से हमला कर दिया।‌ पुलिस ने बताया कि राजू अंसारी 20 वर्ष निवासी उमरफारूख मस्जिद के पास गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर से मुन्ना होटल खाना खाने जा रहा था […]

You May Like