
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में दो भाईयों ने मिलकर हत्या करने के इरादे से युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजू अंसारी 20 वर्ष निवासी उमरफारूख मस्जिद के पास गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर से मुन्ना होटल खाना खाने जा रहा था कि कपड़ा मार्केट की दुकान के पीछे मैदान में नौशाद उसे पुरानी रंजिश को लेकर उसकी कॉलर पकड़ लिया। नौशाद का बड़ा भाई इरशाद उसकी हत्या करने की नियत से चाकू से सीना में मारा वह झुक गया, तभी नौशाद बोला भैया इसे जान से खत्म कर दो तो इरशाद ने दुबारा हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर पसली में चोट पहॅुचा दी।
