डीएम के निर्देश पर कैंसर हीलर सेंटर सील

इंदौर:डीएम के निर्देश पर न्यू पलासिया स्थित कैंसर हीलर सेंटर, डायमंड कॉलोनी, प्रोस्पेरिटी टॉवर की चौथी मंजिल पर संचालित क्लिनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया.शिकायत ग्वालियर निवासी कमल जैन ने की थी. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी भारती जैन कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज के नाम पर क्लिनिक संचालकों ने करीब 21 लाख रुपये ले लिए थे.

इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने से उनकी 28 सितंबर 2025 को मौत हो गई. जांच में पाया गया कि उक्त क्लिनिक का सीएमएचओ कार्यालय में कोई क्लीनिकल पंजीयन नहीं है. बताया जा रहा है कि यह संस्थान 2016 से इंदौर में संचालित है, जबकि इससे पहले भी संचालक 2014 से विभिन्न स्थानों पर गतिविधियां चला रहे थे. कार्यवाही के दौरान आयुष विभाग के चिकित्सक, ड्रग इंस्पेक्टर, सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही.

Next Post

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर भीषण हादसा: बबैहा पुल पर रेलिंग तोड़ते हुए दो वाहन नदी में गिरे, सर्चिंग जारी

Thu Nov 13 , 2025
मंडला:जबलपुर से रायपुर को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंडला जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित बबैहा पुल पर बुधवार की देर रात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 11 बजे पुल पर बनी रेलिंग की दीवारों को तोड़ते हुए दो बड़े वाहनों के नीचे […]

You May Like