तलैया में डूबने से 11 वर्ष की बच्ची की मौत, 6 साल का भाई का इलाज जारी 

दमोह.जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेलवाड़ा गांव में गुरुवार दोपहर भैंसों को पानी पिलाने गए सगे भाई और बहन तलैया में डूब गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को पानी में डूबता हुआ देखा तो उन्हें पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.जहां बहन को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है. वहीं भाई का इलाज चल रहा है.पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है.

जानकारी के अनुसार अनिल यादव की 11 वर्षीय बेटी

गत्तू यादव और 6 वर्षीय बेटा

श्रेयांस घर की भैंसों को पानी पिलाने के लिए गांव में ही खुदी तिवारी की तलैया में लेकर गए थे. भैंसे पानी पी रही थी, इसी दौरान दोनों भाई-बहन पानी में नहाने के लिए चले गए और पानी में डूबने लगे.तभी स्थानीय लोगों ने बच्चों को पानी में डूबता हुआ. देखा तो तत्काल उन्हें बचाने पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई. कुछ लोग तलैया में कूंदे और पानी में जाकर दोनों भाई-बहन को पानी से बाहर निकालकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जानकारी लगते ही घर के लोग भी तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचे.जहां चैकअप के बाद डॉक्टरों ने बेटी गत्तू को मृत घोषित कर दिया है. जबकि बेटे श्रेयांश की हालत ठीक है. बेटी कक्षा सातवीं में पढ़ती थी और बेटा दूसरी कक्षा का छात्र है. बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उनका कहना है कि बच्चे तो वहां पर खेलने के लिए गए थे, लेकिन पता नहीं कैसे पानी में डूब गए. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले को में जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दमोह के सीतानगर बड़ी शाला से अष्टधातु की राम-जानकी प्रतिमा चोरी, पुजारी पर चोरी व वित्तीय अनियमितताओं के लगे आरोप

Thu Jun 11 , 2026
दमोह.सीतानगर स्थित श्री देवराम कुमार बड़ी शाला ट्रस्ट में स्थापित राम-जानकी मंदिर की अष्टधातु प्रतिमा गायब होने का मामला सामने आया है.महामंडलेश्वर महंत हरिदास महाराज ने प्रतिनिधि मंडल के साथ आज गुरुवार दोपहर 1.30 मिनट पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी आनंद कलादगी को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने मंदिर में […]

You May Like