दहेज लोभियों पर एफआईआर

निकाह के आठ दिन बाद एक लाख की डिमांड

जबलपुर: निकाह के आठ दिन बाद दहेज में कम दहेज मिलने का ताना मारते हुए एक लाख रूपए की डिमांड करने वाले दहेज लोभियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।गढ़ा पुलिस के मुताबिक श्रीमती सायना बानो 30 वर्ष निवासी काजी मोहल्ला गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिपरिया नर्मदापुरम की रहने वाली है उसका निकाह अनवार खान निवासी काजी मोहल्ला गढ़ा के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था, निकाह के 8 दिन बाद से पति अनवार खान, सास कनीज बानो, ससुर मुन्ना खान आये दिन कहते थे कि निकाह मे कम पैसे मिले हैं इसलिये एक लाख रूपये मायके से लेकर आओ तभी तुम्हें रखेंगे कहकर आये दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करते थे।

Next Post

हर्ष फायरिंग करने वाले बदमाश और गुर्गों पर एफआईआर

Wed Mar 5 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत डुमना स्थित मेगी प्वाइंट में बर्थडे पार्टी के जश्न में हर्ष फायरिंग करने वाले बदमाश समेत उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि सोशल मीडिया में हर्ष फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ जिसकी जांच पड़ताल […]

You May Like