तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

इंदौर:एरोड्रम रोड पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.मृतक की पहचान केशव नगर निवासी 22 वर्षीय इरफान शेख के रूप में हुई है. वह देर रात दोस्तों से मिलकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान एरोड्रम रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इरफान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया. परिजनों के मुताबिक इरफान हम्माली का काम करता था. वह खाना खाने के बाद घर से निकला था और जल्द लौटने की बात कहकर गया था. मृतक अविवाहित था, उसके परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

Next Post

अमेरिका-क्यूबा में सैन्य तनाव चरम पर: कैरेबियन सागर में तैनात हुआ अमेरिकी युद्धपोत USS निमिट्ज, क्यूबा की गतिविधियों पर कड़ी नज़र

Thu May 21 , 2026
वाशिंगटन/हवाना | अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं। इसी क्रम में, अमेरिकी नेवी का शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर ‘यूएसएस निमिट्ज’ अपने पूरे स्ट्राइक ग्रुप के साथ कैरेबियन सागर में तैनात कर […]

You May Like

Play sound