कर्मियों ने एनसीएल की उत्कृष्टता में अमूल्य योगदान दिया है: मनीष

सिंगरौली । शुक्रवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एनसीएल से जुलाई माह के अंत में 4 अधिकारी व 52 कर्मचारी सहित कुल 56 कर्मी सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिकी, दिनेश दंडोतिया और यूडीसी क्लर्क प्रशासन विभाग, अरविंद सिंह सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान एनसीएल निदेशक मानव संसाधन, मनीष कुमार, आशुतोष द्विवेदी एवँ विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन मौजूद रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में एनसीएल निदेशक मानव संसाधन मनीष कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ देते कहा कि सेवानिवृत हो रहे कर्मियों ने एनसीएल की उत्कृष्टता में अमूल्य योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी आशुतोष द्विवेदी ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद भविष्य की मंगल कामना की तथा दिनेश दंडोतिया के सौम्य व्यक्तित्व, कर्मठता और जटिल समस्याओं का त्वरित निवारण करने की उनकी क्षमता की सराहना की।

Next Post

पति की हत्या की आरोपी प्रोफसर को झटका

Fri Jul 31 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट से पति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रही छतरपुर के सरकारी कॉलेज की पूर्व सीनियर व्याख्याता डॉ ममता पाठक को झटका लगा है। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पैरोल की अवधि 90 दिन और बढ़ाने की […]

You May Like