राष्ट्रमंडल खेल: भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने रजत और यश वीर सिंह ने जीता कांस्य पदक

ग्लासगो, (स्कॉटलैंडल) 01 अगस्त (वार्ता) भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा रजत पदक जीता। वहीं उनके हमवतन यश वीर सिंह ने कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश का नाम रोशन किया।

टॉप्स कोर एथलीट नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके रजत पदक जीता। वहीं खेलो इंडिया एथलीट यश वीर सिंह ने 85.41 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित यादव 81.56 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में श्रीलंका के रूमेश थरंगा ने 89.75 मी. भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता।

यह पहली बार है जब जैवलिन थ्रो में दो भारतीय एथलीटों ने पदक जीते हैं। नीरज चोपड़ा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है । इससे पहले उन्होंने वर्ष 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

Next Post

मुरूम की जगह मिट्टी डाल कर बना दिया 5 किमी सड़क

Sat Aug 1 , 2026
सिंगरौली : अभ्यारण्य बगदरा क्षेत्र के गोपला बीट अंतर्गत तिलया से भुइधरवा पहुंच मार्ग में क्रियान्वयन एजेंसी ने व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की है। आरोप है कि 5 किलोमीटर सड़क लम्बाई में मुरूमी करण का कार्य करना था, लेकिन उसके बदले में क्रियान्वयन एजेंसी ने मिट्टी डाल कर सड़क बना […]

You May Like