4.064 किलो गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े दो सप्लायर गिरफ्तार

इंदौर: 4 किलो 64 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़वानी जिले से दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में गांजा सप्लाई के नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. पुलिस अब नेटवर्क के मुख्य स्रोत और आगे जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है.क्राइम ब्रांच ने महर्षि गौतम उद्यान के पास सर्विस रोड, चाणक्यपुरी चौराहे से सागर गौड़ को 4.064 किलो गांजे के साथ पकड़ा था. जांच के दौरान गांजा सप्लाई के पीछे बड़वानी के सेंधवा निवासी मोहन शर्मा और निवाली निवासी महेश सोलंकी की भूमिका सामने आई.

इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर दोनों को बड़वानी से गिरफ्तार किया. मोहन शर्मा कक्षा 5 तक पढ़ा है और साबुन बेचने का काम करता है, जबकि महेश सोलंकी कक्षा 3 तक शिक्षित है और खेती करता है. मोहन के खिलाफ सेंधवा शहर और सेंधवा ग्रामीण थाने में दो मामले दर्ज हैं, इनमें एक एनडीपीएस एक्ट का है. महेश के खिलाफ निवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है. मामले में जब्त गांजे की कीमत करीब 40 हजार रुपए है. क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से गांजे के मुख्य स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है. डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांजा सप्लाई के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. मुख्य स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

पैसे और इलाज का लालच देकर धर्मांतरण का आरोप

Mon Oct 5 , 2026
सतना : पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को एकत्र करने के बाद पहले तो लोगों को पैसे का लालच देने के साथ-साथ उनकी सारी समस्यायों को दूर कर देने का चमत्कारिक आश्वासन दिया गया. इसके साथ ही धार्मिक चिन्ह और पुस्तकें बांटते हुए लोगों को अपना धर्म छोडक़र प्रभू ईशू […]

You May Like