
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बेचने वाले एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 10 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। पकड़े गए आरोपी संतोष उर्फ बटन वंशकार (50) निवासी प्रेमसागर न्यू बंगाली कॉलोनी, बेलबाग ने कबूल किया कि वह इन प्रतिबंधित इंजेक्शनों को नशा करने वाले लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मप्र ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशीले इंजेक्शन कहां से लेकर आता था।
