
दमोह.सीतानगर स्थित श्री देवराम कुमार बड़ी शाला ट्रस्ट में स्थापित राम-जानकी मंदिर की अष्टधातु प्रतिमा गायब होने का मामला सामने आया है.महामंडलेश्वर महंत हरिदास महाराज ने प्रतिनिधि मंडल के साथ आज गुरुवार दोपहर 1.30 मिनट पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी आनंद कलादगी को ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने मंदिर में रखी प्राण-प्रतिष्ठित प्रतिमा और उससे जुड़े चांदी के आभूषणों के गायब होने की जांच की मांग की है.शिकायत में महंत हरिदास ने मंदिर की देखरेख कर रहे संतोष दास बिल्थरे पर प्रतिमा को हटाने, चोरी करने तथा ट्रस्ट की जमीनों और संपत्तियों के संबंध में वित्तीय गड़बड़ियां करने के आरोप लगाए हैं.उनका कहना है कि मंदिर की महत्वपूर्ण प्रतिमा अब सिंहासन पर नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं में चिंता और आक्रोश है.महंत ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने चौकी प्रभारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
