
नीमच। लंबे समय से अटके जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चरण के रिश्वत प्रकरण में अब लोकायुक्त ने चालान कोर्ट में पेश कर दिया है। वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत खेड़ा राठौर के तत्कालीन सरपंच बलराम जाट की शिकायत पर गोपाल चरण को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। उन्होंने पंचायत भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि से 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था। लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव की टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर गिरफ्तारी की थी। मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा, लेकिन एसपी आनंद यादव की तत्परता से अब चालान पेश हुआ। कोर्ट ने अनुपस्थिति पर 10 दिन का समय दिया है। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने कहा कि आदेश मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई होगी। इस घटनाक्रम से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है।
