उद्धव ठाकरे गुट को झटका, शिवसेना के छह सांसद शिंदे खेमे में शामिल

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह बागी सांसद सोमवार को उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए। सभी सांसद शाम को आयोजित पत्रकार वार्ता में शिंदे के साथ पहुंचे और आधिकारिक रूप से उनके साथ जाने का ऐलान किया।

सांसदों ने शिंदे गुट में शामिल होने का कारण अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों में आ रही दिक्कतों को बताया। उनका कहना था कि क्षेत्र की जनता से जुड़े काम प्रभावित हो रहे थे, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। इस घटनाक्रम को उद्धव ठाकरे गुट के लिए राजनीतिक नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा में शिवसेना के दोनों धड़ों के बीच चल रही खींचतान के बीच छह सांसदों का शिंदे गुट के साथ जाना पार्टी की स्थिति को और कमजोर कर सकता है।

.....

Next Post

जूनापानी हत्याकांड: बहू को लेने गए परिवार पर हमला, एक मृत

Mon Jun 22 , 2026
बैतूल। बैतूल जिले में पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब बहू को मायके से विदा कराने पहुंचे एक परिवार पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस […]

You May Like